फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former chairman of Nagar Panchayat Maghar arrested

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत मगहर का पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Former chairman of Nagar Panchayat Maghar arrested
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के विवाह घर की पत्रावली गायब करने के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्ता को पुलिस ने बुधवार को मगहर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि नगर पंचायत मगहर के लिपिक संजय कुमार दूबे ने 30 मई 2022 को तहरीर दिया। जिसमें आरोप मढ़ा कि नया सबेरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014 -15 में नगर पंचायत मगहर में विवाह घर/बरात घर का निर्माण कराया गया था। उसकी पत्रावली नगर पंचायत कार्यालय से गायब है। सचिव लोक आयुक्त ने 31 अगस्त 2021 को डीएम से जांच करा कर आख्या उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की थी।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम से प्रकरण की जांच कराई और आठ नवंबर 2021 को डीएम की ओर से सचिव लोक आयुक्त को रिपोर्ट भेजी गई। एडीएम की आख्या के अनुसार, पत्रावली गायब होने के संबंध में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्ता, तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी पारस नाथ, तत्कालीन लिपिक का कार्य देख रहे गोरख सिंह, टैक्स मोहर्रिर तथा आउड सोर्सिंग के कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार आरोपी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन चेयरमैन समेत चारों लोगों पर पत्रावली गायब होने के संबंध में गबन का केस दर्ज किया गया था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पूर्व लिपिक गोरख सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त को मगहर चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जेल दो अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed