फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   forgery in selling land

एक ही जमीन का दो बार कर दिया बैनामा

Mon, 05 Sep 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
forgery in selling land
एक ही जमीन का दो बार कर दिया बैनामा
विज्ञापन

- पूर्व में बेची जमीन पर चार लाख लेकर महिला को दोबारा किया रजिस्ट्री
- पहले रजिस्ट्री कराने वाले ने जमीन पर अपना हक जताकर किया कब्जा
प्रापर्टी डीलर और विक्रेता समेत चार पर जालसाजी व गबन का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कसैला में पूर्व में बेची गई जमीन की दोबारा वही चौहद्दी दर्शाकर महिला को रजिस्ट्री कर दी गई। महिला को जमीन का कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन बाद में पहले रजिस्ट्री करवाने वाले ने पहुंचकर जमीन पर अपना हक बताते हुए कब्जा जमा लिया। रविवार को पुलिस ने प्रापर्टी डीलर, विक्रेता समेत चार लोगों पर जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया।
पीड़िता सरोज सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से बरदहिया में किराए के मकान में रह रही हैं। कसैला में स्थित जमीन गाटा संख्या 200 में 1,140 स्क्वायर फिट जमीन 15 मई 2015 में प्रापर्टी डीलर आलोक कुमार सिंह के जरिए चार लाख रुपये में खरीदा था। जिसका बैनामा विष्णु गुप्ता निवासी मालीटोला द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बैनामा होने के बाद प्रापर्टी डीलर आलोक कुमार सिंह, विष्णु गुप्ता व विष्णु गुप्ता के चाचा राजेंद्र प्रसाद व विष्णु गुप्ता की पत्नी द्वारा उसे जमीन कब्जा करवाया गया था। एक सप्ताह बाद पता चला कि जो चौहद्दी बैनामा में दिखाकर उसे बेचा गया है, ठीक वहीं चौहद्दी 29 जनवरी 2014 में इसरत अली पुत्र हाजी अब्दुल जलील निवासी बरदहिया बाजार द्वारा खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजी की जानकारी होने पर शिकायत प्रापर्टी डीलर आलोक सिंह से की तो कहा कि उन्हें कहीं और जमीन का बैनामा कर देंगे। उन्होंने इसकी शिकयत कोतवाली और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की।

पुलिस की जंच में धोखाधड़ी पाया गया। आरोप है कि लोग न तो उन्हें दूसरी जमीन दिए और न ही उसका पैसा लौटाए। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रापर्टी डीलर आलोक सिंह, जमीन के विक्रेता विष्णु गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विष्णु गुप्ता की पत्नी के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed