फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   forgery case in arrest

Sant Kabir Nagar News: आवास के नाम पर वसूली करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ा

Mon, 03 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
forgery case in arrest
डूडा का अवर अभियंता बताकर जालसाजी करने वाले आशीष कुमार यादव की फोटो
मेंहदावल। नगर पंचायत के रूईहट्टा मुहल्ले में डूडा के कथित संविदा के जेई को आवास के नाम पर वसूली करते हुए कस्बे के लोगों ने पकड़ा। सभासद अब्दुल मन्नान की मौजूदगी में उसे मेंहदावल थाने पर लाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के बीस सभासद मौके पर पहुंच गए। लोगों का पैसा वापस करने के बाद पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। आरोपी युवक ने खुद को पूर्व में डूडा में संविदा पर जेई के पद पर तैनात रहने का दावा किया।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के रूईहट्टा मुहल्ले में रविवार की देर रात एक युवक प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध रूप से वसूली कर रहा था। मामले की जानकारी सभासद अब्दुल मन्नान को हुई तो उन्होंने पूछताछ की, तो मामला संदिग्ध होने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बखिरा क्षेत्र का निवासी बताया। उसने खुद को पूर्व में डूडा में संविदा पर जेई के पद पर काम करने का दावा किया। लोगों ने मेंहदावल पुलिस को आरोपी युवक को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2018-19 में डूडा के जरिये संविदा अवर अभियंता के रूप में वह मेंहदावल नगर पंचायत तैनात था। वर्तमान में डूडा ने उसे हटा दिया। लोगों ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही आरोपी युवक को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों से उसने वसूली की थी, सभी का पैसा वापस करा दिया। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों से युवक ने पैसा लिया था, सभी को वापस कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने सुलह हो गई है। उसने माफीनामा देते हुए भविष्य में गलती नहीं करने की बात कही है। तहरीर नहीं मिलने की वजह से उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed