फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foreigners returned home when interest in voting increased

Sant Kabir Nagar News: मतदान में दिलचस्पी बढ़ी तो घर लौट आए परदेसी

Fri, 12 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Foreigners returned home when interest in voting increased
धर्मसिंहवा। पहली बार नगर पंचायत बनने पर यहां की सरकार बनाने की दिलचस्पी के चलते परदेश में रह रहे कुछ लोग मतदान के एक दिन पहले अपने घरों को लौट आए। लोकतंत्र के इस पर्व में अपने हिस्सेदारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के केचुआखोर निवासी विकास तिवारी मुंबई में किसी कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम करते हैं। इसी बीच कंपनी के काम के सिलसिले में विकास को लखनऊ आना हो गया। विकास ने अपने मौके को साधते हुए बुधवार को अपने घर केंचुआखोर आ गए। उन्होंने बताया कि अवसर बढि़या था नगर पंचायत में सरकार बनाने के लिए मतदान कर अपना फर्ज निभा दिया दिया। इसी प्रकार सेवाइचपार वार्ड के रहने वाले अश्वनी त्रिपाठी भी मतदान के एक दिन पूर्व अपने पूरे परिवार के साथ लुधियाना से घर वापस चले आए। वह लुधियाना में एक फर्नीचर कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि हम स्वयं मतदान करने आए हैं किसी का कोई सहयोग इसमें नहीं था। मतदान हमारा अधिकार है, इस वजह से हम मतदान करने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार को घर आ गए और नगर पंचायत में सरकार बनाने के लिए परिवार सहित मतदान किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पंचायत धर्मसिंहवा निवासी और मुंबई में स्क्रैप के कारोबारी कलीम रिजवी भी तीन दिन पहले नगर पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए आ गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि एक पंथ कई काम उन्होंने किया। उनके रिश्तेदारी में कई शादियां थी उसमें शामिल होना था। लगे हाथ मतदान का अवसर मिल गया तो हमने नगर पंचायत चुनाव में अपना मतदान किया। मतदान करने के लिए क्षेत्र में अन्य तमाम जगहों पर कई लोग जो कि बाहर परदेस में रहकर कारोबार करते हैं, वे मतदान करने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed