{"_id":"6400e6d44fee6a7b840c2b23","slug":"food-safety-team-lost-and-collected-oil-samples-khalilabad-news-c-7-1-72759-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया और तेल के जुटाए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया और तेल के जुटाए नमूने
Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिलावट पर 250 किलोग्राम कचरी सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। टीम ने खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र की दो इकाइयों और तीन दुकानों से मिलावटी चना दाल, खोवा और तेल के नमूने जुटाए। इनके अलावा एक निर्माण इकाई में मिलावट की आशंका पर 250 किलोग्राम कचरी सीज कर दिया। इसकी बाजार में कीमत करीब 10,000 रुपये बताई जा रही है।
अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि होली और अन्य त्योहारों को देखते हुए आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर पूरे जनपद में मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण इकाइयों में जांच करने पहुंची थी। बताया कि बैजनाथ गुप्ता के इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माण इकाई में निर्मित किए जा रहे कचरी संदिग्ध प्रतीत होने पर कचरी का नमूना लिया गया तथा 250 किग्रा कचरी में मिलावट होने की संभावना पर सीज कर किया गया। इसी प्रकार से नांगलिया उद्योग प्राइवेट लिमिटेड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के निर्माण इकाई में बनाए जा रहे चना दाल का नमूना संग्रह किया गया। वहीं, चंदन इमरती सेंटर स्थित मेंहदावल चौक में तले जा रहे समोसे के तेल संदिग्ध प्रतीत होने पर तेल का नमूना भरा गया। जबकि, रमेश गुप्ता उर्फ पट्टू मेंहदावल चौक के प्रतिष्ठान से खोये में मिलावट होने की अशंका पर नमूने लिए गए। उधर, माधुरी ट्रेडर्स प्रोपराइटर अमित गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी खोया संदिग्ध प्रतीत होने पर नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विनोद कुमार, राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
हिमांशु पांडेय