{"_id":"617c436791c7c81d071bd921","slug":"food-safety-department-collected-sample-khalilabad-news-gkp414728622","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जुटाए चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जुटाए चार नमूने
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली क्षेत्र में चार दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य पदार्थों की जांच के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था का हाल जाना। टीम ने कलाकंद, पेड़ा और पनीर समेत चार नमूने जुटाए।
अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ला और विनोद कुमार के साथ शुक्रवार को पहले बाईपास चौक खलीलाबाद में गीतांजलि स्वीट से कला कंद और जुनैद स्वीट के वहां से पेड़ा तथा यादव स्वीट गोला बाजार से पनीर का नमूना लिया गया। मनियरा स्थित आनंद रिचार्ड के वहां से पनीर का नमूना लिया गया। जुटाए गए चारों नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच में यदि नमूने अधोमानक पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।