फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Food department team raided and took samples of paneer and khoya.

Sant Kabir Nagar News: खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, पनीर-खोआ का लिया नमूना

Wed, 25 Feb 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Food department team raided and took samples of paneer and khoya.
मेंहदावल में दुकान की जांच करते सहायक आयुक्त खाद्य -स्रोत खाद्य विभाग
संतकबीरनगर। सहालग और होली को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मेंहदावल और बखिरा कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान पनीर और खोआ का नमूना लिया। इसके साथ ही खाद्य सचल प्रयोगशाला से कुछ दुकानों के खाद्य सामग्री की जांच कराई और उन्हें सचेत किया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेंहदावल तहसील स्थित मंगलम स्वीट्स पर छापा मारा गया। वहां खोआ और पनीर मिला। जो बिक्री के लिए रखा गया था। दोनों का सैंपल लिया गया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही दिलीप स्वीट मेंहदावल में गदंगी मिली। वहां साफ-सफाई ठीक न होने पर नोटिस दी गई। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा। टीम के साथ चल रहे खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से बखिरा कस्बे पर विभिन्न मिठाई विक्रेताओं के सैंपल खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा जांच कराई गई। जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल मानक रूप नहीं पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई तथा भविष्य में सीमित कम कलर की मिठाइयां व अल्युमिनियम वर्क का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य कारोबारकर्ता को जानकारी दी गई की जो मिठाइयां जल्दी खराब हो जाती हैं उनका उत्पादन उतना ही करें जितना खपत हो जाए। किराना व्यापारियों से अपील की गई कि वह वैध लाइसेंस व बिल इन्वॉयस के साथ ही व्यापार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed