फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   folower death

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में बस्ती पुलिस लाइंस में तैनात फॉलोवर की मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
folower death
संतकबीरनगर। गौसपुर मुहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले बस्ती पुलिस लाइंस में तैनात फॉलोवर की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉलोवर की मौत की वजह को लेकर तरह- तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी कृपाशंकर वर्मा (35) पुत्र स्वर्गीय भगवान दास वर्मा पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। बस्ती पुलिस लाइंस में फाॅलोवर पद पर उनकी तैनाती थी। वह खलीलाबाद के गौसपुर में किराए का कमरा लेकर पत्नी और इकलौते बच्चे के साथ रहते थे। उनकी पत्नी मायके कैंपियरगंज गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में फोन पर पत्नी की बातचीत पति से हुई थी। रात में और बृहस्पतिवार सुबह को फोन पर बातचीत नही हुई तो पत्नी परेशान हो गई। शाम छह बजे के करीब पत्नी मायके से गौसपुर किराए के कमरे पर पहुंची। कमरे का फाटक खुला था, लेकिल जाली का फाटक बंद था। काफी गुहार के बाद पति ने फाटक नहीं खोला तो पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने जाली का फाटक तोड़ा तो बिस्तर पर फॉलोवर कृपाशंकर की लाश पड़ी थी। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी तो कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित पत्नी गुडि़या ने बताया कि उसके पति शराब पीने के आदी थे। तीन महीने से पति गैर हाजिर चल रहे थे। उसके पास इकलौता पांच वर्ष का बच्चा है। पति की मौत कैसे हुई, वह समझ नहीं पा रही है। कोतवाल ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया फॉलोवर की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना बस्ती पुलिस लाइंस के आरआई को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed