फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   follow covid-19 protocol

कोरोना से बचाव के लिए नियम का करें पालन: डीएम

Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
follow covid-19 protocol
कलेक्ट्रेट में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसपी और बगल में बैठी डीएम। संवाद न्यूज एज - फोटो : KHALILABAD
कोरोना से बचाव के लिए नियम का करें पालन: डीएम
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए नियम का पालन करें।

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि होली का पर्व खुशी व उल्लास का पर्व है। रंगों का यह पर्व शालीनता से मनाया जाना चाहिए। कोविड-19 की वापसी होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। इससे बचाव के लिए जनपद वासियों को प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से होली का पर्व मनाना चाहिए। साथ ही आगामी दिनों में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। चुनाव कोई युद्ध नहीं है। इसमें हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को आपसी भेदभाव को छोड़कर चुनाव लड़ना चाहिए। विगत वर्ष होली पर्व के बाद ही कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। इधर दुबारा पॉजिटिव होने के मामले आने लगे हैं। लोगों को खुद की सुरक्षा करनी होगी। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि इस वर्ष शबे बारात व होलिका दहन 28 मार्च को एक ही दिन है। यह खुशी का मौका है। चुनाव व पर्व पर माहौल खराब करने व खलल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष सिंह, एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, नुरुल्लाह अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed