फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog returns, cold and melting snow add to the woes

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने फिर दी दस्तक, ठंड और गलन ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fog returns, cold and melting snow add to the woes
सुबह के समय कोहरा रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई-संवाद
-वाहनों की थमी रफ्तार, स्कूल खुलने से बच्चे भी ठंड से दिखे परेशान
विज्ञापन

-न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, निकली धूप तो मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब एक सप्ताह बाद कोहरे ने फिर दस्तक दी है। शनिवार की सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चले। कोहरे के चलते ठंड और गलन भी बढ़ गई है। स्कूल खुलने से बच्चे ठंड से परेशान दिखे। हालांकि दिन में दस बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की।
शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सप्ताह भर बाद कोहरे का असर दिखा। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चलने के लिए मजबूर हुए। दूसरी तरफ कोहरे के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड से परेशान रहे। दुकानों के शटर देर से खुले। 10:00 बजे के बाद धूप निकली तो बाजारों व कस्बों में चहल- पहल बढ़ गई और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में जुट गए।
विज्ञापन

शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन के कारण लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
कोहरे से गेहूं की फसल को मिलेगा लाभ
कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे फसल का तेजी से विकास होगा। किसान दशरथ यादव, झीनक प्रसाद आदि ने बताया कि कोहरा पड़ने से फसल को लाभ मिलेगा। बार-बार सिंचाई करने से राहत मिलेगी।
000000000000000000000
कोहरे और ठंड का असर अभी कुछ दिन और बना रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलेगी, जिससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed