फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog and cold increased trouble, people were worried

कोहरे व ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, परेशान रहे लोग

Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold increased trouble, people were worried
कोहरे व ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

-दिनभर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने की मजबूरी
-ठंड से कांपते दिखे लोग, गरीबों की दुश्वारियां बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। घने कोहरे, ठंड व गलन से जूझ रहे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। बुधवार की सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। धुंध के चलते नेशनल हाईवे हो या फिर अन्य मार्ग, वाहन रेंगते हुए चले। दिनभर सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे। ऐसे में लोगों को वाहन की हेड लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पिछले कई दिनों से ठंड व गलन से लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे व ठंड के चलते सुबह और शाम को सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकले, वे खुद को गर्म रखने के लिए परेशान रहे। जहां अलाव दिखा, वहीं ठहर गए। इसके साथ ही घने कोहरे ने मुसीबत और बढ़ा दी है। कोहरे के चलते लोग जहां घरों में कैद रहे, वहीं वाहनों की रफ्तार भी थम गई। लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सरकारी दफ्तरों में अन्य दिनों की अपेक्षा उपस्थित काफी कम रही। इक्के-दुक्के फरियादी ही नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों व मजदूर तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है। मजदूरों को ठंड के इस मौसम में काम नहीं मिल पा रहा है तो गरीब तबके के लोग ठंड से कांपते दिख रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग सरकारी अलाव का इंतजार कर रहे हैं। मेंहदावल, धनघटा क्षेत्र में घरों से निकले लोग अलाव की तलाश में भटकते नजर आए। क्षेत्र के निवासी पन्ने लाल, राम हित आदि ने कहा कि ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर मुकेेश कुमार, राम अजोर आदि ने कहा कि ठंड के कारण काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वापस लौटने की मजबूरी है। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि ठंड को देखते हुए प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed