फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   flood water entered in kabir chaura campus

कबीर की अमिया अपने कबीर के चरण छूने को बेताब

Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
flood water entered in kabir chaura campus
मगहर कबीर चौरा परिसर में आया आमी नदी का पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कबीर के चरण छूने को बेताब है आमी नदी
विज्ञापन

कबीरचौरा परिसर में घुसा आमी का पानी
रसूलाबाद और मोहम्मदपुर कठार गांव बाढ़ के पानी से घिरा
लोगों को आने-जाने में परेशानी, पशुओं के चारे का खड़ा हुआ संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली के पूर्वी छोर को छूती हुई बहने वाली आमी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। कबीरचौरा परिसर में पानी घुसने से ऐसा लगा रहा है कि आमी नदी कबीरदास के चरण को छूने को बेताब है। इसके साथ ही रसूलाबाद गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। किसानों की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। सबसे अधिक दिक्कत पशुओं के चारे को लेकर हो रही है। अब तक प्रशासन की ओर से पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली है।

कबीरचौरा परिसर में आमी का पानी चढ़ आया है। इसके अलावा रसूलाबाद, मोहम्मदपुर कठार आमी के पानी से घिर गया है। इसमें सबसे अधिक परेशानी रसूलाबाद गांव के लोगों को हो रही है। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों की फसल भी पानी में डूब गई है। जबकि कबीरचौरा परिसर में मगहर महोत्सव ग्राउंड, शिवमंदिर परिसर में आंशिक रूप से पानी पहुंच गया है। साधु, संतों, आगंतुकों के लिए बने भोजनालय का परिसर भी पानी से डूबा हुआ है। रविवार को आमी नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। रसूलाबाद के ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि करीब एक महीने से गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरा हुआ है। फसल बर्बाद हो चुकी है। हाईवे से गांवों में जाने वाला रास्ता भी डूबा हुआ है। पशुओं के चारे की दिक्कत हो रही है। प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन यदि गांव को जलमग्न घोषित कर देता तो पीड़ितों को शासन से सहायता मिलती। अब तक कोई जिम्मेदार मदद को आगे नहीं आया है। महंत विचारदास ने बताया कि आमी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से यहां रह रहे सभी संतों, साधुओं और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोजनालय परिसर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है। भोजन के लिए पानी में उतरकर जाना पड़ता है लेकिन विकास कार्य करा रही संस्था के लोगों ने प्रयास करके परिसर में जमा पानी निकालने का कार्य कर रहे हैं। अब भोजन के लिए पानी में उतरकर नहीं जाना पड़ रहा है। एसडीएम राज नारायन त्रिपाठी ने बताया कि रसूलाबाद और मोहम्मदपुर कठार गांव का वह सोमवार को निरीक्षण करेंगे और वहां के हालात की जानकारी लेंगे। यदि समस्या है तो वहां के लोगों को शासन से मिलने वाली सहायता दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed