{"_id":"63d410693ce8365bb1329108","slug":"flag-hoisting-took-place-with-pride-prabhat-pheri-took-out-khalilabad-news-gkp46559647-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शान से हुआ ध्वजारोहण, निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शान से हुआ ध्वजारोहण, निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड की सलामी लेते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
शान से हुआ ध्वजारोहण, निकाली प्रभात फेरी
बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया
पुलिस लाइंस में डीएम ने परेड की ली सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को शान से ध्वजारोहण किया गया। सुबह सात बजे से बैंड बाजे और बिगुल के साथ प्रभात फेरी निकाली। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि डीएम प्रेेम रंजन सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। आज ही के दिन भारत का संविधान बना, जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, राजीव यादव, दीपांशी राठौर समेत अन्य मौजूद रहे। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट भवन में डीएम ने सुबह 8:30 बजे झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में जिला जज देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विकास भवन में सीडीओ संत कुमार, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस मनमोहन शर्मा, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह, बीएसए कार्यालय में बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने झंडारोहण किया।
इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस एनसीसी आफिसर डॉ सीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रभात फेरी में परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं और शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
जिले के प्रमुख स्कूलों में सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीपीएस महाविद्यालय, जीपीएस इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, केएसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में प्रबंधक संतोष कुमार यादव, एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एचआर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य आशा यादव, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य युनूस अख्तर ने झंडारोहण किया।
माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी शाही, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि, फूलमती देवी राजदेव स्कूल में राजदेव ने झंडारोहण किया। इसके अलावा जनपद के अन्य निजी व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराह्न में वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइंन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। रात में कवि गोष्ठी हुई। इसमें कवियों और शायरों ने रचनाओं के माध्यम से भारत की वीर गाथा सुनाई।