फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five petrol pumps sterilized

पांच पेट्रोल पंपों की जांच से मचा हड़कंप

Sat, 29 Apr 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 29 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five petrol pumps sterilized
पेट्रोल पंप
इलेक्ट्रॉनिक चिप के जरिए लखनऊ में पेट्रोल चोरी के खुलासे के बाद शनिवार को डीएम के निर्देश पर कस्बे के पांच पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इन स्थानों पर गड़बड़ी तो नहीं पर, जांच के चलते हड़कंप मचा रहा। इसी बीच  मुखलिसपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे छात्रों से भरा मैजिक देखकर एसडीएम हैरत में पड़ गए। उन्होंने चालक से वाहन के कागजात कब्जे में लेकर छात्रों को घर पहुंचाने के बाद गाड़ी एआरटीओ कार्यालय ले जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी एवं डीएसओ रामेेंद्र यादव ने बताया कि एलआरपी रोड खलीलाबाद में स्थित हीरा लाल शिव प्रसाद पेट्रोल पंप की जांच की गई। प्रत्येक डिस्पेंसिंग यूनिट को खुलवा कर देखा गया, जिसमे कोई अवांछित वस्तु नहीं मिली। चार नाजिल की एक डिस्पेसिंग यूनिट पर मशीन खराब मिली। जिसकी शिकायत कंपनी से की गई है। पंप मालिक विजय रुंगटा भी मौजूद रहे। परिसर में साफ- सफाई और पेयजल की व्यवस्था ठीक मिली। मेसर्स हीरालाल शिव प्रसाद मिल रोड के पंप की जांच की गई।
विज्ञापन


यहां दो नाजिल की एक डिस्पेसिंग यूनिट खराब मिली और इसकी कंपनी से शिकायत भी हुई थी। मेसर्स मोहनराम राम निवास मुखलिसपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप की जांच के दौरान पंप मालिक कैलाश रुंगटा मौजूद रहे। इसी तरह मेसर्स हीरालाल शिव प्रसाद मंझरिया पेट्रोल पंप और भारत पेट्रोलियम मनियरा की भी जांच की गई। जिस चिप की तलाश की जा रही थी, वह नहीं मिली। आगे जांच जारी रहेगा और यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक अश्वनी श्रीवास्तव, राजीव कुमार गुप्त एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी वाट माप एके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed