फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five accused including one warranty arrested

Sant Kabir Nagar News: एक वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five accused including one warranty arrested
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी बंशु निवासी मोहल्ला अव्वल केवटहिया को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना बखिरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी को जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन

250 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 250 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए 250 वाहन के चालकों से 2.79 लाख रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी धर्मेन्द्र कुमार निवासी जगुई थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती को 16 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित ने 20 अगस्त को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया। संवाद

-------------
मारपीट के आरोप में दो लोगों पर केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित शीतल निवासी बरईपार ने अपने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को समय सुबह 8 बजे उनके गांव का नीरज व किरन अनायास गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोग उनको लात घूंसा व लाठी डंडा से मारा-पीटा और जब उनकी लड़की दिव्यानी बचाव में आई तो उक्त उसे भी मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। संवाद
---------------
बाइक फिसलने से एक जख्मी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बडगो में बाइक फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने घायल का दवा उपचार शुरूकर दिया। घायल की पहचान संजय कुमार राय निवासी ग्राम ब्यारे थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed