{"_id":"618024eef34a0b4654526b86","slug":"first-government-inter-coollege-start-khalilabad-news-gkp415070455","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज से खुलेगी छात्रों की तरक्की की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज से खुलेगी छात्रों की तरक्की की राह
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज बनौली।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज से खुलेगी छात्रों की तरक्की की राह
तीन करोड़ 11 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है भवन
27 अक्तूबर से शुरू हुआ है विद्यालय का संचालन, 80 छात्र-छात्राओं का हुआ नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के बघौली ब्लॉक के बनौली गांव में राजकीय इंटर कॉलेज खुल गया है। विद्यालय खुलने से गरीब तबके के छात्रों को पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी। विद्यालय पर प्रधानाचार्य के साथ ही चार शिक्षकों को भी संबद्ध कर पठन-पाठन शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही अब तक 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन भी हो चुका है। विद्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
संतकबीरनगर जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज न होने से गरीब तबके के बच्चों के पठन-पाठन में समस्या आ रही थी। शासन ने बघौली क्षेत्र के बनौली गांव में राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने की अनुमति करीब दो साल पहले दी थी। इसके लिए तीन करोड़ 11 लाख छह हजार रुपये भी जारी किया था। भवन को राजकीय निर्माण निगम ने तैयार किया और भवन पूरा होते ही डीआईओएस को हस्तांतरित कर दिया। जिले के दौरे पर 12 सितंबर को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण भी किया था। इसके बाद 27 अक्तूबर से विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया है। पांच दिनों में विद्यालय में 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 में नामांकन कार्य चल रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में राजकीय उच्चतर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा यादव की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चार शिक्षकों को संबद्ध किया गया है, हालांकि जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहले से है, लेकिन यहां पर सिर्फ छात्राओं के पढ़ने की ही व्यवस्था थी। अब राजकीय इंटर कॉलेज खुल जाने से छात्रों को भी लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो चुका है। यह जिले का पहला राजकीय इंटर कॉलेज है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। जल्द ही अन्य शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
इस संबंध में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खुल चुका है। पांच दिनों में 80 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। शिक्षकों की कमी है। इसके लिए शासन को सूचना भेजी गई है। शिक्षक मिलते ही विद्यालय पर तैनात कर एक आदर्श विद्यालय बनाने का कार्य किया जाएगा।