{"_id":"5dcaead48ebc3e5b34736676","slug":"firing-between-two-parties-in-a-land-dispute-khalilabad-news-gkp3290082148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में हवाई फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में हवाई फायरिंग से दहशत
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के लखनापार गांव में गोली चलने की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस। ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में दो पक्षों में हवाई फायरिंग से दहशत
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के लखनापार गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। हवाई फायरिंग भी हुई। इससे दहशत का माहौल कामय हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस फायरिंग की घटना को खारिज कर रही है। मारपीट में घायल गर्भवती को लोग पहले सीएचसी नाथनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लखनापार गांव निवासी प्रधान पति सूरज पाल एवं पट्टीदार सोनू पाल, हरिकेश पाल की संयुक्त रूप से एक ही खाते में जमीन है। जमीन के दक्षिण दिशा की ओर मकान बना है। शेष जमीन खाली है। खाली जमीन को लेकर सूरज पाल और पट्टीदार दीपक पाल के परिजनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। सूरज का आरोप है कि मंगलवार को उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दीपक पाल, सुमित्र पाल उर्फ बंटी फावड़ा चलाने लगे। जब रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज देते हुए हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। आरोप है कि लोग अवैध असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वह घर में भाग गए। जबकि दूसरे पक्ष के दीपक पाल के परिजनों का आरोप है कि उनके घर के लोग दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान सूरज पाल पक्ष के लोग एक राय होकर गाल्री-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। मारपीट की घटना में दीपक पाल की पत्नी अर्पणा पाल घायल हो गईं। एंबुलेस से उन्हें सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर मामले की जानकारी होते ही मौके पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अमला यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। सूरज पाल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन दीपक पाल पक्ष के लोग मौके पर नहीं आए। उनके घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीण के जरिए भी फायरिंग की बात बताई गई। एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनापार में जमीन पर कब्जेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जबकि प्रथम दृष्टया जांच-पड़ताल में हवाई फायरिंग की बात झूठी निकली है। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।