फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fired in died cattle

छप्पर में लगी आग, जलकर मवेशी की मौत

Sat, 26 Feb 2022 09:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
fired in died cattle
छप्पर में लगी आग, जलकर मवेशी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर/ लोहरौली। क्षेत्र के अमरडोभा गांव में शनिवार को एक छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर में बंधे एक मवेशी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

अमरडोभा निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि उनके छप्पर में शनिवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। छप्पर को जलता देख घर पर मौजूद परिजनों ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, बहुत देर हो चुकी थी। छप्पर में बंधी एक मवेशी की जल कर मौत हो चुकी थी, जबकि दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग के हलका लेखपाल बृजेश कुमार सिंह व पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का मूल्यांकन किया है। झुलसे मवेशी का पशु चिकित्सा अधिकारी ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed