फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against six in assault case

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six in assault case
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने मंगलवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित बाबूलाल गौड़ निवासी ग्राम बड़गो ने जानकारी दिया कि उनका मकान जिला अस्पताल के सामने है। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जुलूस से वापस आते समय कार सवार अज्ञात लोग उतरे और अनायास उनके लड़के विशाल व विकास को गाली देने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा से काफी मारापीटा। जिससे उन्हें व उनके लड़कों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनके लड़के विशाल ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक गांव का और दूसरा बगल के गांव का रहने वाला है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। काफी भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान माल की धमकी देते हुए गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया मारपीट के घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में आरोपी अजीत गौतम निवासी बड़गो, सूरज गौतम निवासी अनई एवं अन्य चार लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed