{"_id":"6a625bf96f5daf528b02a3b5","slug":"fir-in-accidental-death-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154281-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
गोरखपुर के हरपुर थाना क्षेत्र के लखरी उर्फ रामपुर गरथौलिया निवासी मोलहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून 2026 की शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका पुत्र प्रकाश चौहान (25) दोस विपिन गुप्ता के साथ बाइक से जा रहा था। चुरेब पुल से करीब 50 मीटर पहले पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में प्रकाश चौहान और विपिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर जा रहे थे लेकिन जिला अस्पताल के गेट पर ही प्रकाश चौहान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।