{"_id":"ce9a2eeaa20c5a1113175e47461787b0","slug":"final-phase-voting-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम चरण का मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम चरण का मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हैंसर बाजार व पौली क्षेत्र में आज होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थानों के लिए रवाना की र्गइं। मंगलवार देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान होगा।
मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए दोनों विकास खंडों को दो जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया है और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार व पुलिस अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव की टीम भी क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करेगी। इधर मतदान को लेकर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी डोर टू डोर जहां सम्पर्क में जुटे हैं वहीं वोट में सेंध न लगे, इसकी भी चिंता कर रहे हैं।
चौथे चरण में आज सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतदान कराने के लिए मंगलवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों बूथों पर पहुंच गई थी। मतदान के लिए हैंसर बाजार क्षेत्र के 93 मतदान केंद्रों पर 236 बूथ बनाएं गए हैं, जहां 944 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां 1,43,452 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एक जोनल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
पौली विकास खंड में 58 मतदान केंद्रों पर 126 मतदेय स्थल बने हैं। यहां पर कुल 77097 मतदाता वोट कर सकेंगे। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। मतदान कराने के लिए 504 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।
हैंसरबाजार व पौली विकास खंड क्षेत्र की सीमा में 12 स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। अतिसंवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा बल लगाए गए हैं।
मतदान स्थल पर किसी भी प्रकार की अराजकता होने पर पुलिस बल ने विशेष योजना बनाई है। पिछले चरण के मतदान में अन्य जिलाें में हुई बूथ कैप्चरिंग की घटना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बलों को सख्त हिदायत दी है।