{"_id":"62a61d002844587a83052431","slug":"fighting-in-shav-yatra-khalilabad-news-gkp4400948161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर जा रहे दो गांवों के लोगों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर जा रहे दो गांवों के लोगों में हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव लेकर जा रहे दो गांवों के लोगों में हाथापाई
दो गांवों के लोग अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली पर ले जा रहे थे शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को साइड लेने की बात को लेकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों में जमकर हाथापाई हो गई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली पर अलग-अलग गांव के लोग शव रखकर दाह संस्कार कराने के लिए बिड़हर घाट जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को दाह संस्कार के बाद थाने पर बुलाया है।
कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम जगुई और गौसपुर में अलग-अलग मौत हुई थी। रविवार को दोनों गांवों के परिजन व ग्रामीण अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली से शव को लेकर बिड़हर घाट जा रहे थे। इसी दौरान नाथनगर पेट्रोल पंप के निकट साइड लेने की बात को लेकर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। सड़क किनारे विवाद होते देखकर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने आगे बढ़कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे बढ़ाया। पुलिस सहायता बूथ नाथनगर के पास उक्त लोग एक बार पुन: रुक गए। पुलिस से एक-दूसरे पर कार्रवाई करने की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बिड़हर घाट के लिए रवाना किया। साथ ही दाह संस्कार के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।