फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fighting among brothers

बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों के परिजन भिड़े

Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
fighting among brothers
बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों के परिजन भिड़े
विज्ञापन

साले-बहनोई समेत तीन घायल, एक रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को तीन भाइयों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में साले-बहनोई समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें साले की हालत गंभीर देखकर सीएचसी मलौली के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

गोविंदगंज बाजार निवासी 85 वर्षीय मुस्ताक पुत्र इस्माइल की मंगलवार को मौत हो गई। गांववालों ने मुंबई में रह रहे मृतक मुस्ताक के बेटे हमीदुर्रह्मान, व शाह मोहम्मद व मजीबुर्रहमान को सूचना दी। गांववाले आपसी सहयोग से मृतक मुस्ताक के शव को दफना दिए। बुधवार को सुबह हमीदुर्रहमान, शाह मोहम्मद, मजीबुर्रहमान घर पहुंचे। उसी दिन से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तीनों भाइयों में विवाद होने लगा। गांववालों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। शुक्रवार को सुबह से फिर पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ा। मजीबुर्रहमान का साला याकूब निवासी पौली मदद में पहुंचा। याकूब के पहुंचने के बाद बंटवारे की बातचीत को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि तीनों भाइयों में व साले याकूब में जमकर मारपीट शुरू हो गई। पास में रखे लकड़ी के पटरे से किसी ने याकूब के सिर में प्रहार कर दिया। मारपीट के दौरान याकूब व मजीबुर्रहमान को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली भेजा गया। जहां याकूब की हालत गंभीर देखकर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पौली चौकी प्रभारी दीपक कुमार दुबे सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाने में जुट गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed