{"_id":"605770c48ebc3ee61b3353c0","slug":"fight-with-ado-ag-and-store-incharge-khalilabad-news-gkp3892329165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में भिड़े एडीओ एजी और गोदाम इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में भिड़े एडीओ एजी और गोदाम इंचार्ज
विज्ञापन
पौली ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में हो रहा हाथा पाई।
- फोटो : KHALILABAD
किसान मेले में भिड़े एडीओ एजी और गोदाम इंचार्ज
- दोनों के विवाद का वीडियो हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। पौली ब्लॉक परिसर में रविवार को आयोजित किसान मेला के दौरान एडीओ एजी और गोदाम इंचार्ज आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई होता देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। बाद में समझा बुझाकर लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया।
आदेश का पालन नहीं होने पर एडीओ एजी अशोक चंद और कृषि बीज भंडार शनिचरा बाजार के इंचार्ज दयाराम किसान मेले में ही हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद लोग बीचबचाव कर दोनों को अलग किया।
एडीओ एजी अशोक चंद का आरोप है कि कृषि बीज भंडार शनिचरा बाजार के इंचार्ज उनके आदेश का पालन नहीं करते हैं। उल्टे ही सवाल करने लगते हैं। जबकि इंचार्ज दयाराम का कहना है कि एडीओ एजी अपने पद का धौंस दिखाकर उन्हें हमेशा परेशान करते हैं। काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा होता रहा। बाद में लोगों के समझाने के बाद दोनों शांत हुए। इस दौरान किसी ने इनके विवाद को वीडियो बना लिया। जिसे वायरल कर दिया। हालांकि दोनों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।