फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, two died

पडोखर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो की मौत

Mon, 13 Jul 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, two died
जिला अस्पताल में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
पडोखर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो की मौत
विज्ञापन

- एक पक्ष के वृद्ध की जिला अस्पताल तो दूसरे पक्ष के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, दस से अधिक लोग हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पडोखर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन से चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पडोखर गांव निवासी राजकुमार पुत्र बासू केवट का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कोईल, विजय, पुन्नी लाल, ईश्वर, इंदल आदि बड़े पिता 65 वर्षीय बिगधर को मारपीट कर घायल कर दिए। लोगों ने फरसा से भी प्रहार किया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की प्रमिला पत्नी प्रेमचंद्र का आरोप है कि गांव के रामशंकर, राम कृपाल, अंगद, कमल, उदयराज, मुकेश आदि पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए झगरु पुत्र श्याम, प्रेमचंद्र पुत्र झगरु, रामनवल पुत्र इंद्रजीत को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिए। गंभीर अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जिला अस्पताल से 70 वर्षीय झगरु की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल रामनवल और प्रेमचंद्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सोमवार को फिर दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में विवाद कर ली। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के घायल दो वृद्धों की मौत हो गई। कोतवाल को निर्देश दिया गया है कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें। गांव में शांति व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed