फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, three injured

छेड़खानी का उलाहना देने पर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, three injured
छेड़खानी का उलाहना देने पर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन

- किशोरी के परिजन बोले, आरोपित पक्ष के युवक पर कट्टे से फायर भी किया
- आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। छेड़खानी का उलाहना देने पर दो पक्षों में सोमवार देर शाम हुए मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपित पक्ष के युवक ने कट्टे से फायर भी किया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

तहरीर के मुताबिक 16 वर्षीय एक किशोरी सोमवार शाम करीब सात बजे खेत की तरफ गई थी। उसी समय गांव के एक युवक उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उलाहना देने गए तो आरोपित के परिजनों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के एक युवक ने कट्टे से फायर कर जान लेने की कोशिश की। फायर होते ही किशोरी के परिजन जान बचाकर भाग निकले। मारपीट में पीड़ित पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ आरके गौतम ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला करने, दलित उत्पीड़न व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed