फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, three arrest

मामूली विवाद में बालक को मारा चाकू, गंभीर

Fri, 21 Aug 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, three arrest
मामूली विवाद में बालक को मारा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

- मेंहदावल थाना क्षेत्र के सरफरा गांव के टोला चनगहिया की घटना
- दो महिलाएं और एक युवती पुलिस की हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मामूली विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 12 वर्षीय बालक को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर दो महिलाओं और एक युवती पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके तीनों को हिरासत में ले लिया है। उधर घायल की हालत गंभीर देख सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है।

जानकारी के अनुसार मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरफरा के टोला चनगहिया में रामप्रीत व उनके बगल में रहने वाले रामकिशोर के घर से विवाद चला आ रहा है। कई बार पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की है। शुक्रवार को दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद शुरू हो गया। विवाद एक-दूसरे पर छींटाकशी करने के कारण शुरू हुआ। इसी बीच एक पक्ष की महिलाओं ने रामप्रीत के 12 वर्षीय पुत्र संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर जब लोग जुटे तो महिलाएं मौके से भाग निकलीं। ग्रामीणों के सहयोग से घायल संदीप को परिजन सीएचसी लाए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए घायल बालक के पिता की तहरीर पर तीन महिलाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी कुसुम व पूजा तथा पूजा की मां को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed