{"_id":"628fbc258b865f68b841ce86","slug":"fight-for-land-four-injured-khalilabad-news-gkp438246727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बंटवारे में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बंटवारे में मारपीट, चार घायल
- सिकरी गांव में दो पट्टीदारों में हुई झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सिकरी गांव में बृहस्पतिवार को जमीन बंटवारे के दौरान दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सिंकरी गांव के रहने वाले जमीरूद्दीन व क्यामुद्दीन के बीच में जमीन बंटवारे का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। एक पक्ष का कहना है कि जमीन का बंटवारा बराबर-बराबर हो चुका है जबकि एक पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष हिस्सा से अधिक जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। जिसको लेकर न्यायालय में बंटवारा का वाद दाखिल किया गया है, न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दिया हुआ है। इसके बावजूद एक पक्ष जमीन पर निर्माण करने का प्रयास कर रहा था। निर्माण का विरोध करने पर दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को आमने-सामने हो गए। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।