{"_id":"6adcfdae3fbf0365ba00b627","slug":"fertilizer-distribution-stalled-due-to-secretaries-strike-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159481-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण ठप
विज्ञापन
बंद पड़ा मेंहदावल का साधन सहकारी समिति-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में खाद के लिए किसान भटक रहा है। गोदाम पर खाद मौजूद है लेकिन सचिव हड़ताल पर हैं। ऐसे में खाद वितरण की समस्या बनी हुई है। जबकि किसान गेहूं की बोआई से पहले खाद पानी के लिए साधन सहकारी समितियां का चक्कर काट रहे हैं।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियां पर सचिव के हड़ताल के कारण खाद गोदामों पर ताला लटक रहा है। चार दिन पूर्व साधन सहकारी समिति बिटिया कला पर आई 400 बोरी डीएपी का वितरण सचिव रामनाथ मौर्य द्वारा किया गया।
खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। तमाम किसान बिना खाद लिए लौट गए। साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला पर चार सौ बोरी खाद आ गया है। किसान खाद के लिए चक्कर भी काट रहे हैं लेकिन गोदाम पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
समितियों पर तैनात सचिव वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। राजधानी पहुंच कर सचिव हड़ताल के साथ ही धरना दे रहे हैं। दूसरी तरफ गोदाम में डीएपी रहने के बाद भी हड़ताल के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान खाद पाने के लिए भटक रहा है। प्रतिदिन गोदाम पर पहुंचकर वितरण की जानकारी ले रहा है। किसान श्याम करण यादव, बाबूराम यादव, ओम प्रकाश, राम समुझ, ज्ञानदास, विजय कुमार, अखिलेश आदि ने बताया कि खाद के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं।
साधन सहकारी समिति के सचिव हड़ताल पर हैं। पता चला कि लखनऊ में धरने पर बैठे हैं। इसके कारण परेशानी हो रही है। समय से खाद नहीं मिली तो खेती पीछे हो जाएगी। पश्चिम टोला के सचिव रामनाथ मौर्य ने बताया कि समिति पर खाद आया है। हड़ताल के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। जब हड़ताल समाप्त होगी तभी खाद का वितरण हो पाएगा।र