फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fear of Kandwa disease in paddy crops

Sant Kabir Nagar News: धान की फसलों में कंडवा रोग लगने की आशंका

Sun, 29 Sep 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fear of Kandwa disease in paddy crops
धान की बालियों में दाने आ गए, हवा और बारिश से गिर गई हैं फसलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है वहीं धान की फसलों में लगने वाली बीमारियों को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि जिन अगेती धान की बालियों में दाने आ गए थे वे फसलें हवा और बारिश से गिर गई हैं, जिससे पैदावार प्रभावित होगी। साथ ही गिरी हुई फसलों की कटाई को लेकर भी किसान परेशान हैं।

गिरी हुई धान के फसलों की कंबाइन से कटाई होना मुमकिन नहीं है, जिसके चलते धान के कटाई की लागत भी बढ़ जाएगी। जिन फसलों की बालियां निकल रही हैं, उन फसलों में बारिश के चलते कंडवा रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में फसलों के बीमारियों की चपेट में आने की संभावना से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन




क्या है कंडवा रोग
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि धान की फसल में लगने वाला कंडवा रोग फंफूद की वजह से होता है। धान की बालियां निकलते समय बारिश होने पर खेत में नमी ज्यादा हो जाती है। जिससे धान की बालियों में फंफूदी लगने की संभावना बढ़ जाती है। इस रोग से प्रभावित धान की बालियों पर काले रंग की गांठ बन जाती है, जिसे फोड़ने पर पीले रंग जैसा पदार्थ निकलता है। बालियों पर लगने वाली यह बीमारी फसल के पैदावार को काफी प्रभावित करती है। यह पूर्वांचल में धान की फसलों को प्रभावित करने वाली बड़ी बीमारी है। इसके रोकथाम के लिए किसानों को प्रभावित खेतों में फंगीसाइड्स और कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले किसान
बारिश के चलते अगेती धान को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के चलते धान की फसलें गिर गई हैं। अब जिन धान की फसलों में बालियां निकल रही हैं उनमें कंडवा रोग लगने की काफी संभावना है। जिन फसलों में बालियां निकल रही हैं उन्हें रोग से बचाने के लिए किसानों को फंगीसाइड और कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।


- हनुमान पटेल, परशुरामपुर


बीते दिनों हुई बारिश से देर में तैयार होने वाली धान की फसलों को तो संजीवनी मिली है, लेकिन अगेती फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश और हवा के चलते गिर गई धान की कटाई किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। जिन फसलों में बालियां निकल रही हैं वे नमी के चलते फफूंद से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ सकती हैं।

- बृजेश चौधरी, नाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed