{"_id":"5a15ba2d4f1c1b3c3d8b917e","slug":"fault-in-sub-station-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद विद्युत सब स्टेशन में आग से ब्रेकर जला, आपूर्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद विद्युत सब स्टेशन में आग से ब्रेकर जला, आपूर्ति ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
विद्युत सबस्टेशन खलीलाबाद में शार्ट सर्किट से जला ब्रेकर मशीन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विद्युत सब स्टेशन में बुधवार की भोर में करीब तीन बजे शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई, जिसके कारण विद्युत सब स्टेशन का ब्रेकर,केबल व कंट्रोल सर्किट जल गया। इससे मुख्यालय सहित छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विद्युत कर्मियों ने मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया, इसमें उन्हें करीब तीन बजे सफलता मिली। तब जाकर शहर के टाउन एक और दो की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीण फीडरों की बिजली गुरूवार तक बहाल होने की संभावना है।
खलीलाबाद विद्युत सब स्टेशन से टाउन एक, दो के साथ ही मगहर, दक्षिणी फीडर, उत्तरी फीडर सहित छह फीडरों संचालित होते हैं। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक शार्ट सर्किट होने से सब स्टेशन में आग लग गई, जिसके कारण अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ब्रेकर यानी परिपथ रोकने का यंत्र, केबल, कंट्रोल सर्किट पूरी तरह जल गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो मौके पर अधिशाषी अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता हरिहरपुर कृष्ण मोहन यादव, अवर अभियंता केएन राय, दीनानाथ मिश्रा आदि पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जले मशीनों को बाहर निकलवाया गया। फिर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद शहर के टाउन एक और दो की बिजली शाम को करीब तीन बजे बहाल हुई, जबकि अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से मशीने जल गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उम्मीद है कि गुरुवार को दोपहर तक ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बहाल हो जाएगी।