फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father and son selling chaat cart were looted five thousand

Sant Kabir Nagar News: ठेले पर चाट बेचने वाले बाप-बेटे को पीट कर लूट लिए 5,000 रुपये

Sat, 01 Jul 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Father and son selling chaat cart were looted five thousand
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के रीठीजोत गांव के मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने ठेले पर चाट बेचने वाले बाप-बेटे को डंडे से पीटकर और चाकू दिखाकर 5,000 रुपये लूट ले गए। घटना के बाद शोर पर आस-पास के ग्रामीण जुट गए। भागते दौरान बदमाशों की पल्सर छूट गई। जबकि दूसरे बाइक से तीनों बदमाश भाग निकले। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच शुरु किया।
विज्ञापन

रीठीजोत गांव निवासी हनुमान पुत्र लाल जी शनिचरा बाजार में ठेले पर फुल्की ,चाट बेचते है। इसी से परिवार का भरण पोषण करते है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाप-बेटे ठेला लेकर घर जा रहे थे। रीठीजोत गांव के मोड के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान दो बाइक से तीन बदमाश पहुंचे और घेर कर बाप-बेटे को रोक लिए। बदमाशों ने डंडे से बाप-बेटे की पिटाई कर दी। बदमाश बाप-बेटे से 5,000 रुपये लूट लिए। बाप-बेटे ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े,लेकिन तब तक आरोपी भागने लगे। उसी दौरान बदमाशों की पल्सर छूट गई। जबकि दूसरी बाइक से तीनों बदमाश भाग निकले। पीड़ित बेटे ने शनिवार को पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दिया। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि मौके पर पड़ी बदमाशों की पल्सर बाइक कब्जे में ली गई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया। पूछताछ में पीड़ित बाप-बेटे ने बताया कि पहले बदमाशों ने चाट मांगा,जब बताया कि चाट नहीं है तो डंडे से बाप-बेटे पर प्रहार किए। बाप ने भी एक डंडा चला कर बदमाश को मारा,लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पल्सर बाइक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि बस्ती कैली अस्पताल के पास पैथालॉली सेंटर चलाने वाले आकाश मिश्रा की है ,जो बस्ती शहर के कोतवाली क्षेत्र के सूरज नगर कॉलोनी के निवासी है। पूछताछ में आकाश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को ही उनकी पल्सर पैथालॉजी सेंटर के पास से चोरी गई थी। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दिए है। एसओ ने बताया कि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed