फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   farmers hounered

Sant Kabir Nagar News: किसानों को किया गया सम्मानित

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
farmers hounered
किसान दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बगही में सम्मानित किए गए किसान।संवाद
किसान दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र बगही में हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बगही में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसके बाद किसानों को सम्मानित किया गया।

केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस देश में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह ने कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। स्वच्छ माटी, स्वस्थ माटी, स्वच्छ उत्पादन एवं स्वस्थ इंसान सिद्धांत के आधार पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि अब किसानों द्वारा मिट्टी की जांच करानी जरूरी है। ताकि उसे उर्वरक के सही उपयोग का पता चल सके। साथ ही मृदा में सिंचाई की मात्रा भी जानने में सटीकता हो। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक काफी समय से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संदीप सिंह कश्यप ने कहा कि पशुपालन की चुनौतियां व वैज्ञानिक विधियों द्वारा उन्नत पशुपालन करना शोध परियोजना के आलोक में टिकाऊ डेयरी एवं कृषि व्यवसाय के लिए उपयुक्त तकनीकों के प्रयोग द्वारा कृषक आजीविका में सुधार कर सकता है।

डॉ. तरुन कुमार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने आने वाले समय में प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने की अपील की। डॉ. रत्नाकर पांडेय और डॉ. राघवेंद्र विक्रम सिंह ने गेहूं एवं अन्य सब्जियों के विभिन्न कीट एवं रोगों के प्रबंधन, एकीकृत कृषि प्रणाली एवं पराली प्रबंधन के लिए पूसा संस्थान द्वारा विकसित ‘पूसा डीकंपोजर’ के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान अरविंद यादव, लालजी यादव, राम रतन भास्कर, राम रूप, गोविंद प्रताप, बलजोर यादव आदि किसानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed