फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers distressed due to strike; notices issued to nine secretaries

Sant Kabir Nagar News: हड़ताल से किसान परेशान, नौ सचिवों को नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed due to strike; notices issued to nine secretaries
मेंहदूपार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति
संतकबीरनगर। जिले में सहकारी समितियों के सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते खाद का संकट गहरा गया है। खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। आलू और सरसों की बोआई चल रही है, जिसमें खाद की आवश्यकता है। इधर समितियों पर खाद न वितरित होने से नौ सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। अगर वह काम पर नहीं लौटते हैं तो आगे की कार्रवाई हो सकती।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 83 साधन सहकारी समितियां हैं। इन पर 36 सचिव तैनात हैं। यह एक सप्ताह से विभिन्न मांगें जिसमें बिना वेतन के काम करने और महंगाई के इस दौर में वेतन को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। इससे जिले में खाद संकट गहरा गया है। किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिल रहा है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले की समितियों के नौ सचिवों को नोटिस जारी किया गया है कि वे काम पर लौटें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें मेंहदावल के पश्चिम टोला, सेमरा, सिकरी लोहरौली खास, सांथा, शिवबखरी, खाजों, रमवापुर पठान, साड़ेकला के प्रभारी सचिव शामिल हैं। इन्हें तत्काल काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नौ सचिवों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने के लिए कहा गया है। अगर नहीं आते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-आनंद मिश्र, एआर कोऑपरेटिव
----

सहकारी समितियों पर डीएपी नदारद, किसान परेशान

हरिहरपुर। गेहूं की बोआई के दौरान समितियों और सरकारी गोदामों पर डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। इस समय आलू और सरसों की बोआई चल रही है। धान की फसल कटाई के बाद किसान गेहूं की फसल भी बोने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन किसान डीएपी खाद के लिए समितियों और सरकारी गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। मुखलिसपुर सहकारी समिति पर तैनात सचिव दीपक कुमार ने बताया कि गोदाम में इस समय डीएपी और यूरिया खाद नहीं है, वहीं पीसीएफ चंद्रौटी के सचिव दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गोदाम में यूरिया और कुछ बोरी एनपीके खाद है, जिसका वितरण हो रहा है।
-----------

समितियों पर डीएपी खाद न मिलने से रबी की फसल की बोआई प्रभावित हो रही है, जिस खेत से धान की कटाई हो जा रही है, उसमें गेहूं की बोआई की जानी है लेकिन खाद न मिल पाने से बोआई अधर में लटकी है।

-रघुपति यादव, किसान
--------
गेहूं की बोआई के समय डीएपी की किल्लत होने से काफी परेशानी हो रही है। गोदामों पर खाद न मिलने से गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। खेत की नमी खत्म हो जाने पर बोआई भी पिछड़ जाएगी।

-हनुमान पटेल, किसान
-----------
बंद पड़ीं साधन सहकारी समितियां

धर्मसिंहवा। रबी की फसलों की बोआई का समय नजदीक आते ही किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियां बंद पड़ी हैं, जिससे किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में किसान निजी दुकानों से डेढ़ गुने से भी अधिक दाम देकर उर्वरक खरीदने को विवश हैं। इसके बावजूद किसानों की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार, गौरी राई, चंवरही, हरैया सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित साधन सहकारी समितियों पर ताला लटक रहा है। धान की मड़ाई के बाद अब किसान सरसों, गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे समय में डीएपी और यूरिया की आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन समितियों के बंद रहने से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
---------
अन्नदाता किसानों के लिए प्रशासन को पहले से ही तैयारी करनी चाहिए। डीएपी और यूरिया की आवश्यकता अब किसानों को जब पड़ी तो साधन सहकारी समितियां का ताला ही नहीं खुल रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था प्रशासन को इस विषय पर गंभीर होना चाहिए।

-रामचंद्र शुक्ल, किसान मेंहदूपार
-----------
विश्वसनीय और सस्ता उर्वरक मिलने के लिए शासन द्वारा साधन सहकारी समितियां पर सुविधा उत्पन्न की गई थी। वर्तमान में प्रशासन किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारी पूर्व से नहीं की। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। किसानों को जल्द उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

-मोहम्मद शाहिद, किसान सेवाइचपार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed