फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers demonstrated at Sinhorwan Gaushala

सिंहोरवां गोशाला पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at Sinhorwan Gaushala
सिंहोरवां गोशाला पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बखिरा। बघौली क्षेत्र के सिंहोरवा गोशाला से पशुओं को छोड़ दिया गया है, जिससे वे फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को सिंहोरवा गोशाला पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला से पशुओं को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सिंहोरवा निवासी किसान राजाराम पाठक, मात्रिका प्रसाद पाठक, रामछैल पाठक, गिरीश चंद, राजू पाठक, रामू पाठक, राम नवल आदि ने कहा कि सिंहोरवा स्थित गोशाला से रात में पशुओं को छोड़ दिया जाता है। इससे गेहूं एवं सरसों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। खेत से पशुओं को भगाते समय वे ग्रामीणों पर हमला भी कर देते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि गोशाला में देखरेख व चारे के अभाव में पशु अक्सर बीमार रहते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बीडीओ बघौली ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed