फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmer going to see \farm died due to drowning in the canal

Sant Kabir Nagar News: खेत देखने जा रहे किसान की नहर में डूबने से मौत

Sun, 02 Jul 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer going to see \farm died due to drowning in the canal
ब​खिरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी मृतक रामवृक्ष के रोते बिलखते परिजन।
बखिरा। क्षेत्र के रानीपुर के पास सरयू नहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। तेज धारा से बह रहे नहर से होकर खेत देखने जाते समय किसान डूब गए। आसपास खेत में रोपाई कर रहे मजदूरों ने किसान को डूबता हुआ देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संजू देवी ने बताया कि उसके पति रामवृक्ष 35 वर्ष रानीपुर गांव में किराना की दूकान चलाते है। इसके साथ ही खेती का कार्य भी करते है। रविवार को वह खेत देखने के लिए गए हुए थे। खेत तक जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं होने से वह सरयू नहर से ही होकर जाने लगे। बरसात का मौसम है। नहर में पानी भरे होने की वजह से पति असंतुलित होकर फिसल गए व नहर के पानी में डूबने लगे। लोगों ने बचाने के लिए शोर मचाया था। आसपास खेतो में रोपाई कर रहे मजदूर जब तक आते पति की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। मजदूरों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह भी मौके पर आ गई थी। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। पति को नहर से बाहर निकलवाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसओ श्याममोहन ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल किया व लोगो से पूछताछ भी किया। मृतक रामवृक्ष के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजू ने बताया कि पति की मौत से उसकी दुनिया उजड़ गई। तीन बेटी व एक बेटा है। पति की मौत हो जाने से अब परिवार का कैसे गुजर बसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed