फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   farmer died.

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
farmer died.
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन

- चालक की गिरफ्तारी की मांग पर आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
- बाद में पुलिस के समझाने पर माने लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर मैनसिर तिराहे के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचन पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
महुली क्षेत्र के मैनसिर निवासी 50 वर्षीय किसान अभिमन्यु उर्फ मन्नू विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर बुधवार को घर से साइकिल से अपने खेत में गए हुए थे। खेत में काम करके देर शाम साइकिल से मैनसिर तिराहे पर स्थित दुकान पर खाद बीज खरीदने जा रहे थे। उसी दौरान खलीलाबाद की तरफ गुजरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिए। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी की जिद पर अड़ गए। एसआई उदय भान मिश्र भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान परमवीर पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। लोगों से खुद को घिरता देख थोड़ी दूर बाद चालक सड़क किनारे झाड़ खंखाड़ में वाहन को खड़ा करके अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बेटे तारकेश्वर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने मैनसिर में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की
संतकबीरनगर। मैनसिर के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सपा नेता श्याम बिहारी पासवान उर्फ गोलू ने बृहस्पतिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें मांग की कि मैनसिर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम बिहारी पासवान ने बताया कि धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर मैनसिर चौराहा स्थित है। मैनसिर चौराहे से ही मोलनापुर के लिए मार्ग गया है। चौराहे पर ही देसी शराब की दुकान है। जिसकी वजह से शाम के वक्त अधिक भीड़ रहती है। भीड़ से होकर तेज गति से वाहन चालक गुजरते हैं। दो माह के भीतर सात - आठ व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। आए दिन हो रही दुर्घटना को देखते हुए मैनसिर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाना जरूरी है। डीएम से मांग की है कि स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करें, जिससे आए दिन होने वाले हादसे पर विराम लग सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच सरैया के पास ट्रेन की चपेट में आने से रिश्तेदार में आए एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। नवीनमंडी चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के टिकरियानाथ सिंह निवासी 19 वर्षीय राम उजागिर मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य तीन दिन पूर्व रिश्तेदार के घर सरैया आया था। रिश्तेदार के घर शादी थी। बृहस्पतिवार को राम उजागिर नित्य क्रिया के लिए रेलवे लाइन की तरफ गया था। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed