{"_id":"612d187b8ebc3e61d730bc66","slug":"farmer-died-in-accident-khalilabad-news-gkp407364666","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट से किसान की मौत
घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर नगवा गांव के मोड़ के पास सोमवार को बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीड़ित बेटे की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
बड़गों गांव निवासी 50 वर्षीय किसान बुद्धू मौर्या सोमवार को खेत में गए थे। पैदल ही घर लौट रहे थे। नगवा गांव के मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसान घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन घायल को गोरखपुर ले जा रहे थे। उसी बीच रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित परिजन शव वापस लाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पीड़ित बेटे अजय कुमार मौर्या की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।