{"_id":"5749e1db4f1c1be849690fdb","slug":"fallen-trees-and-poles-in-the-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में पेड़ और पोल गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में पेड़ और पोल गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पेड़ और विद्युत पोल धरासाई हो गए।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के साथ बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली,वहीं कई जगह पेड़ और विद्युत पोल धरासाई हो गए। जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। लोग मोबाइल चार्ज करने को परेशान हुए।
आंधी के दौरान क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुनया के राजस्व ग्राम भुलकी में बलिराज पुत्र जगेसर के मकान पर बगल में खड़ा महुआ का पेड़ गिर गया। जिससे पक्का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पेड़ और मकान से सटे राजू पुत्र चन्ना के भी दो कमरे की दीवाल छत को छोड़कर अलग हो गई। इसके अलावा मेंहदूपार के योगेश्वरी देवी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल का छत भी क्षतिग्रस्त हो गया। वही ग्राम पंचायत जमया ताल के निवासी झब्बर यादव , बल्ली यादव , झरवारी , अली अहमद , कोमल यादव का कच्चा मकान गिर कर ध्वस्त हो गया। क्षेत्र में कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। इसी तरह तीन दिन पूर्व आई आंधी में पोल उखड़ जाने से हरिहरपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है। विश्वनाथपुर फीडर की सप्लाई पिछले कई दिनों से ठप है।
गांव के घनश्याम पांडेय, ईश्वर चंद्र पांडेय, अंकुर पांडेय आदि ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी में रात में मच्छरों के प्रकोप के चलते नीद पूरी नहीं हो रही है। एक्सईएन विद्युत रामपाल ने बताया कि आंधी के चलते जिले में कुल 150 से अधिक पोल और तार टूट गए है। करीब नौ लाख की क्षति का अनुमान है। जहां बिजली व्यवस्था बाधित है,वहां काम चल रहा है। शीघ्र ही जिले की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।