फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   failed managment of problam rabish

स्वच्छता का दावा पर शहर में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम फेल

Sun, 24 Apr 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
failed managment of problam rabish
स्वच्छता का दावा पर शहर में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम फेल
विज्ञापन

-शहर से निकलने वाला कूड़ा हाईवे के किनारे गिराने से लोग परेशान
-गर्मी में गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम ही फेल हैं। स्थिति यह है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में प्रतिदिन निकलने वाले लोग कहीं भी कूड़ा फेंक दे रहे हैं। यही नहीं हाईवे किनारे कूड़ा गिराने से आसपास के लोगों के साथ ही यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के चलते जहां लोग परेशान हैं, वहीं गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में करीब 60 हजार की आबादी निवास करती है। इसके साथ ही नगर पंचायत मगहर में करीब 30 हजार लोग रहते हैं। यहां प्रतिदिन लोगों के घरों से कूड़ा निकलता है, लेकिन अब तक कूड़ा निस्तारण की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। प्रतिफल घरों से निकलना वाला कूड़ा-करकट लोग आसपास सड़क पर ही रख रहे हैं। जिससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है। यही नहीं जो कूड़ा उठाकर कर्मी ले जाते हैं, उसे हाईवे किनारे खाली पड़ी जमीन पर गिरा दे रहे हैं। यहां पर कूड़ा सड़ रहा है और इससे दुर्गंध उठ रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। यही नहीं छुट्टा पशु भी कूड़ा के पास विचरण करते हैं। यह छुट्टा पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। वर्तमान में तेज हवा चल रही है, ऐसे में कूड़ा उठकर बिखर रहा है, इससे हाईवे से होकर गुजरने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। खलीलाबाद निवासी संजय कुमार भारती, रमेश कुमार, दिनेश मिश्र आदि ने कहा कि सड़क किनारे कूड़ा रखे जाने से समस्या हो रही है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण शहर से बाहर किया जाए। दूसरी तरफ एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़ा गिरने से काफी दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत मगहर व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद प्रशासन को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि हाईवे के किनारे कूड़ा न गिराया जाए।
विज्ञापन

इंसेट-
कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। पालिका कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा रखें। शहर के निवासियों से भी आग्रह है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके, ताकि सफाईकर्मियों को कूड़ा उठाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश मौर्य, ईओ खलीलाबाद
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed