{"_id":"617d971112a902121f5258bc","slug":"explanation-sought-to-panchayat-secretary-and-ta-khalilabad-news-gkp4148592188","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सात ग्राम सचिवों और छह टीए से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सात ग्राम सचिवों और छह टीए से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सेमरियावां। बीडीओ रेनू चौधरी ने शनिवार को ग्राम सचिवों, तकनीकी सहायक, ब्लॉक कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। अनुपस्थित सात ग्राम सचिव व छह तकनीकी सहायकों (टीए) को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीडीओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों मनरेगा, पीएम आवास, सामुदायिक शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, महिला मेट की तैनाती आदि की समीक्षा की। विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। परिषदीय स्कूलों में दिव्यांगों के लिए दो हफ्ते में शौचालय हर हाल में पूर्ण करने की हिदायत दी। बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि बैठक में सात ग्राम सचिव योगेंद्र गौड़, सौरभ चौधरी, आलोक कुमार गुप्ता, निधि मिश्रा, रजनी सिंह, असदुल्लाह खान व शिवेंद्र कुमार और छह टीए रमेश चंद्र गुप्ता, राकेश चौधरी, कृष्ण देव पांडेय, गिरीश चंद्र मिश्र, सेराजुद्दीन व ध्रुवनाथ मौर्य अनुपस्थित पाए गए। इसके चलते इनकी तैनाती वाले गांवों की समीक्षा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह और उदासीन हैं। अनुपस्थित पाए गए समी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ आईएसबी संत राम चौधरी, एपीओ मदन गोपाल , अनिल कुमार चौधरी, विमला यादव, कृणाल सिंह आदि मौजूद रहे।