फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expensive sweets have spoiled the taste; they are becoming a financial burden.

Sant Kabir Nagar News: महंगी मिठाइयों ने बिगाड़ा स्वाद, पड़ रहा आर्थिक भार

Fri, 19 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Expensive sweets have spoiled the taste; they are becoming a financial burden.

विज्ञापन
सेमरियावां। बढ़ती महंगाई का असर अब मिठाइयों पर भी दिखाई देने लगा है। दूध, खोआ, चीनी, घी, सूखे मेवे और रसोई गैस सिसिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते मिठाइयों के दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। लोग अब पहले की तुलना में कम मात्रा में मिठाई खरीद रहे हैं।
सेमरियावां क्षेत्र के बाघनगर, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, उसराशहीद, सेहुड़ा, करही आदि बाजारों में लड्डू, बर्फी, पेड़ा, जलेबी, रसगुल्ला और काजू कतली जैसी मिठाइयों के दामों में कुछ महीनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी सामग्री महंगी हो गई है, जिससे पुराने दाम पर बिक्री करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेताओं के अनुसार पहले जहां सामान्य मिठाइयां 240 से 280 रुपये किलो तक बिकती थीं, अब वही मिठाइयां 320 से 400 रुपये किलो तक पहुंच गई है। काजू आधारित मिठाइयों के दाम 800 से 1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। ग्राहकों का कहना है कि महंगाई के कारण अब त्योहार, जन्मदिन, शादी समारोह और अन्य खुशियों के अवसरों पर मिठाई खरीदना पहले जैसा आसान नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यमवर्गीय परिवारों को बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed