फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   exams of siddharth university from 14 july

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 14 जुलाई से

Sat, 19 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
exams of siddharth university from 14 july
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 14 जुलाई से
विज्ञापन

पूर्व में जारी प्रवेश पत्र होगा मान्य, कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होते देखकर आखिरकार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 14 जुलाई से शुरू होंगी और 10 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा में पूर्व में जारी प्रवेश पत्र मान्य होगा। परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कोविड प्रोटोकाल का परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते अप्रैल माह में शुरू होने वाली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। उसके बाद से परीक्षा की तिथि नहीं घोषित हुई थी। इधर, कोरोना के मरीजों की कम संख्या मिलने पर व लॉकडाउन खुलने को लेकर विश्वविद्यालय ने फिर से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा एमए, एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्व प्रचलित पद्धति के अनुसार जारी किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर होगी। परीक्षा 14 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। एचआरपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। पूर्व में जारी प्रवेश पत्र मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। संबंधित छात्र-छात्रा वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। ताकि किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा न छूटने पाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed