फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examination of Council schools started by writing a question on black board

ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर शुरू कराई गई परिषदीय स्कूलों की परीक्षा

Mon, 18 Mar 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Examination of Council schools started by writing a question on black board
ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर शुरू कराई गई परिषदीय स्कूलों की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा में प्रश्न पत्र न पहुंचने के कारण ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए एक लाख 52 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन

 जिले में 1075 प्राथमिक विद्यालय, 443 उच्च प्राथमिक विद्यालय, सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, 34 अनुदानित विद्यालयों में परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन कक्षा छह, सात और आठ की चित्रकला की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र न पहुंचने के कारण विद्यालयों के ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर किसी तरह से परीक्षा कराई गई। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होता है। इसके लिए मार्च में ही परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ-साथ परिणाम घोषित करते हुए नए सत्र के लिए नामांकन करना होता है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 से डेढ़ बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा डेढ़  से शाम तीन बजे तक हुई। सभी प्रश्न पत्र 50-50 अंक के हैं। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो और तीन की 25-25 अंकों की लिखित एवं 25-25 अंक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा चार और पांच की लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं क्रमश: 35 व 15 अंकों की होगी, जबकि कक्षा छह, सात एवं आठ की केवल लिखित परीक्षा होगी। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन कक्षा छह, सात और आठ की चित्रकला की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर ही तैयार करने थे। सभी विद्यालयों केेे अन्य विषयों का प्रश्न पत्र भेजा जा चुका है।कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित एनपीआरसी पर और कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांन बीआरसी पर होगा। यह व्यवस्था मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए की गई है। तीस मार्च को ही सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed