फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examination

17 केंद्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Examination
17 केंद्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

पंजीकृत 3365 विद्यार्थियों में 1488 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 17 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 3365 छात्रों में 1488 ने परीक्षा छोड़ दी।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले भर में नौ ब्लाकों में स्थित 17 परीक्षा केंद्रों को केंद्र बनाया गया था। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सहयोग में स्थानीय खंड शिक्षाधिकारी को भी लगाया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एमके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 3365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके सापेक्ष 1877 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 1488 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार मिश्र, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी प्राचार्य संजय शर्मा, हरिश्चंद्र यादव व पंडित शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed