{"_id":"62224a4436e993063a3646bf","slug":"evm-kept-in-strong-room-security-tighten-khalilabad-news-gkp428897131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े पहरे में रखी गईं ईवीएम, प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील हुआ स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े पहरे में रखी गईं ईवीएम, प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील हुआ स्ट्रांग रूम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने खलीलाबाद के एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में देर रात तक ईवीएम जमा कर दी। प्रेक्षक, डीएम, एसपी एवं सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। सील करते समय सभी के हस्ताक्षर लिए गए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।
बृहस्पतिवार को चुनाव के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा से आए ईवीएम को जमा करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। देर रात सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया। ईवीएम सील होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि स्ट्रांग रूम के पास मतगणना तक किसी का भी प्रवेश वर्जित रहेगा। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा भी लगाया गया है। जिससे ईवीएम में होने वाली किसी भी हरकत को कैद किया जा सकेगा। उन्होंने मतगणना में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।