{"_id":"56fac4f44f1c1b8e1af00d37","slug":"evaluation-of-answer-sheets-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
sant kabir nagar
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए पहुंची कॉपियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन (30 मार्च) आज से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बाबत डीआईओएस ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। एचआर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की तीन लाख 40 हजार कॉपियों की जांच होगी। जिसके लिए 72 डिप्टी हेड और 990 परीक्षक लगाए गए है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की दो लाख 84 हजार 251 कॉपियों की जांच होगी। जिसके लिए 40 डिप्टी हेड और 379 परीक्षक लगाए गए हैं। पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों की जांच में लगे परीक्षकों को सामान्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि कापियों का मूल्यांकन कैसे करें और चार्ट आदि को कैसे बनाएं। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।