{"_id":"6af8abd5caf5fda71e032f07","slug":"ensure-the-resolution-of-complaints-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-160586-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें
विज्ञापन
महुली थाने पर समस्या सुनते सीओ व अन्य-स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक व एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
वे शनिवार थाना धनघटा में आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महुली थाने पर भी समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।