{"_id":"6159ec2a8ebc3e0a1e5d71c3","slug":"enquiry-in-rajnauli-village-khalilabad-news-gkp411603892","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त के निर्देश पर रजनौली में हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त के निर्देश पर रजनौली में हुई जांच
विज्ञापन
विकास खंड हैसर बाजार के रजनौली गांव में विकास कार्यों की जांच करते प्रभारी सीडीओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
लोकायुक्त के निर्देश पर रजनौली में हुई जांच
प्रभारी सीडीओ ने किया स्थलीय सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनौली में लोकायुक्त के निर्देश पर विकास कार्यों की जांच रविवार को हुई। इस दौरान प्रभारी सीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला पीडब्ल्यूडी के अभियंता व स्थानीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ग्राम रजनौली निवासी आदित्य राय ने ग्राम पंचायत में अनियमितता की शिकायत लोकायुक्त से की थी। आदित्य राय का आरोप था कि गांव में निर्मल भारत अभियान और लोहिया आवास निर्माण के दौरान बने शौचालयों में अनियमितता बरती गई है और शौचालयों को बिना बनाए भुगतान कर लिया गया। उपरोक्त शिकायत की जांच के लिए प्रभारी सीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला लोक निर्माण विभाग के अभियंता व खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत शिवकुमार त्रिपाठी रविवार को रजनौली पहुंचे और शिकायत की जांच की। जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों का बयान दर्ज कराया। शिकायतकर्ता द्वारा खड़ंजा निर्माण में अनियमितता के लगाए गए आरोप की भी जांच हुई। इस संबंध में प्रभारी सीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि जांच पूर्ण कर ली गई है। रिपोर्ट लोकायुक्त को भेज दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश कुमार, ग्राम प्रधान राम मिलन यादव, कमलेश त्रिपाठी, डीएन यादव आदि मौजूद रहे।