फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encroachment on menhdawal bypass

Sant Kabir Nagar News: आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक अतिक्रमण

Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
encroachment on menhdawal bypass
फोटो सहित
विज्ञापन

सड़क तक लग रहीं दुकानें, नालियों पर चबूतरा बनाकर कब्जा
पोल व ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में लगाई जा रहीं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके साथ ही कई जगह होर्डिंग लगा लिए हैं। नालियों पर चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया गया है। पोल व ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में भी दुकानें लग रही हैं तो ठेले वालों ने कई जगह पर कब्जा कर रखा है। इससे आवागमन में परेशानी के साथ ही जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
शहर के आजाद चौक के आसपास सड़क तक दुकानें लगी हुई हैं। इसके साथ ही ठेले वाले भी बची जगह पर जमे हुए हैं। इसके कारण आए दिन यहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार यातायात पुलिस सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवाती है, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जा रही है। इसके आगे मेंहदावल बाईपास जाने वाले मार्ग पर कई जगह दुकानदारों ने छाजन डाल लिया है। इससे पटरियां गायब हो गई हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही नालियों पर चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण नालियों की साफ-सफाई में बाधा खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


कई जगह पोल व ट्रांसफाॅर्मर के चलते हो रही परेशानी
आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक कई जगह सड़क के किनारे बिजली के पोल व ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। इसकी आड़ में दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर वाहन खड़े कर भरी जा रहीं सवारियां
मेहदावल बाईपास के आसपास वाहन चालकों की मनमानी के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चालक सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। इस कारण आने-जाने में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही आजाद चौक के आसपास भी विभिन्न स्थानों पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं।

शहर में आए रामचंद्र, सुरेंद्र आदि ने कहा कि अतिक्रमण के साथ ही वाहन चालकों की मनमानी के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

हटवाए जाएगा अतिक्रमण व कब्जा
शहर के आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास तक अतिक्रमण व कब्जा हटाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। अभी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed